Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बीच बचाव करने पर कट्टे से जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को थाना हजीरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। दिनांक 03.06.2025 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी विशाल महेश्वरी पुत्र राकेश महेश्वरी उम्र 35 साल नि. सुभाष नगर थाना हजीरा जिला ग्वालियर ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 30.05.25 को शाम करीब 08.15 बजे वह अपने चाचा अनिल महेश्वरी के साथ 9 नम्बर पुलिया पर फल वाले की दुकान पर फल खरीदने गये थे वहां चार लड़के आपस में विवाद कर रहे थे तो मेरे चाचा अनिल महेश्वरी ने उन्हें वहाँ से हटने के लिए बोला तो उनमे से दो लड़कांे ने मेरे चाचा पर जान से मारने की नियत से कट्टांे से गोली चला दी जिसमें से एक गोली मेरे चाचा के पेट में लगी और वह वहीं पर गिर गये। उसके बाद हम टमटम से चाचा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हजीरा ले गये थे जहां से मेरे चाचा को जेएएच रेफर कर दिया गया था। मौके पर मैंने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मेरे चाचा को गोली मारने वाले सरल, युवराज, जिगर व मोहित थे। इन्ही लोगों ने गोली मारकर मेरे चाचा को जान से मारने का प्रयास किया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हजीरा में चारों आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 217/25 धारा 109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली की दिनाक 30.05.2025 को 9 नम्बर पुलिया के पास जिन लडकों ने गोली चलाई थी वह डुकुल पार्क में पेडों की आड़ में बैठे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम को तस्दीक कर आरोपियों को पकड़ने हेतु डुकुल भेजा गया जहां पर पुलिस टीम को पेडों के पीछे चार लोग बैठे दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर (1) निवासी चौड़े के हनुमान ग्वालियर (2) निवासी शुभ बिहार कॉलोनी ग्वालियर (3) निवासी काचमील ग्वालियर (4) निवासी गांधी स्कूल के पास आरामील ग्वालियर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों से दिनाक 30.05.2025 की घटना के संबंध में पूछताछ की तो चारों लोगों ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर शुभ बिहार कॉलोनी ग्वालियर निवासी आरोपी ने एक 315 बोर का कट्टा त्रिपल आईटीएम के पीछे छिपाना बताया जिसे पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर त्रिपल आईटीएम के पीछे खण्डरनुमा झोपडी से एक 315 बोर का एक कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक मय एक जिदा राउण्ड जप्त किया।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हजीरा निरी0 शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि हरेंद्र भदौरिया, उनि संजेश भदौरिया, उनि यशपाल भदोरिया (थाना इंदरगंज), उनि बृजेंद्र सिंह भदौरिया सउनि रामेंद्र सेंगर, प्रधान आरक्षक अनिल गुप्ता, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक करण चौरसिया, आरक्षक अखिलेश छारी, आरक्षक विजय शंकर राठौड़, आरक्षक अरुण लोधी, आरक्षक विनोद शर्मा, आरक्षक उदयवीर गुर्जर, आरक्षक दिनेश तोमर, आरक्षक श्री कृष्णा राठौर, आरक्षक दीपक भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।