Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हत्या के प्रकरण में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को थाना जनकगंज पुलिस ने तीतुरिया कॉलोनी से किया गिरफ्तार

🔴 उक्त प्रकरण में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर। 06.05.2025- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना के आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी जनकगंज निरी0 अतुल सोलंकी के द्वारा थाना बल की एक टीम को थाना जनकगंज के अप0क्र0-140/2025 धारा 109 बीएनएस इजाफा 103,3(5) बीएनएस, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में करीब 03 माह से फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 05.06.2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से तीतुरिया कॉलोनी जनकगंज से एक संदेही को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में स्वयं को तीतुरिया कॉलोनी थाना जनकगंज जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध दिनांक 14.03.2025 को अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना जनकगंज के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकडा गया आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। उक्त प्रकरण में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी, उनि0 मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि0 आलोक सिंह भदौरिया, प्र.आर0 राजेश भदौरिया, प्र.आर0 विद्याचरण शर्मा, आर0 मनोज कुशवाह, आर0 रामअवतार धाकड, आर0 श्याम परिहार की सराहनीय भूमिका रही।