Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कोरबा / 16 जून 2025/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह के द्वारा सोमवार को जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत जामबहार, सोनपुरी, चूइया, अजगरबहार तथा रोगबहरी का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान श्रीमती सिंह ने ग्रामों में चल रहे कचरा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वच्छाग्राहियों से संवाद करते हुए ग्रामीणों को घरों से कचरा पृथक करने हेतु प्रेरित किया और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया।

इसके साथ ही यूजर चार्ज और प्रोत्साहन राशि जैसे प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्य में संलग्न स्वच्छाग्राहियों का उत्साहवर्धन किया गया।

उन्होंने गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक सोख पिट,एवं नाडेप खाद इकाइयों का निरीक्षण कर उनके सतत उपयोग और साफ-सफाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत कोरबा, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार- स्वच्छ भारत मिशन, संकुल समन्वयक, स्वच्छाग्राही संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव, महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।