Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

निवाड़ी से समर्थ नायक की रिपोर्ट

निवाड़ी- प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराने और पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से ‘पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। जिला स्तर पर प्रथम चरण की प्रतियोगिता 1 अगस्त 2025 को होगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के पंजीयन 25 जून 2025 से प्रारंभ हो गए हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 को शाम 05:30 बजे तक है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 से इस प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में एक साथ व एक ही तिथि को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं स्कूल शिक्षा के सहयोग से 2 चरणों (जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय) में किया जाता है। वर्ष 2024 में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय लगभग 7300 स्कूल के 21900 बच्चों ने प्रतिभागिता की।

ऑनलाइन होंगे पंजीयन
विद्यालय प्राचार्य/प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की टीम का पंजीयन 25 जून 2025 से ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी https://www.mptourism.com/tourismquiz 2025/schools/ लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते है।