Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

       झाबुआ से_अमित सिंह जादौन/राकेश पोतदार _

झाबुआ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 जुलाई 2025 को “मेरा थाना मेरा वन” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

   

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय संतुलन को सशक्त बनाना है। पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में झाबुआ पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे ऐसे नवाचार जिले की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री महोदय के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर झाबुआ पुलिस ने इस पौधारोपण कार्यक्रम को “मेरा थाना मेरा वन” अभियान के रूप में मनाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 3100 पौधे विभिन्न थाना व चौकियों में रोपे गए, जो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

 

     *इस अवसर पर प्रमुख अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया*

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा मोरडुंडिया चौकी परिसर में।

 

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे द्वारा चौकी रंभापुर में।

एसडीओपी थांदला श्री नीरज नामदेव द्वारा थाना काकनवानी में।

डीएसपी अजाक श्री कमलेश शर्मा द्वारा थाना झाबुआ में।

एसडीओपी झाबुआ श्री गिरीश कुमार जेजुरकर द्वारा चौकी झकनावदा में ।

एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी द्वारा सारंगी चौकी में पौधारोपण किया गया।

 

पौधारोपण के पश्चात समस्त थाना व चौकियों पर जनसुनवाई शिविरों का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए उचित दिशा में कार्यवाही प्रारंभ की गई।

झाबुआ पुलिस का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं विश्वास को भी और अधिक मजबूत करता है। “मेरा थाना मेरा वन” अभियान आने वाले वर्षों में जिले के हर थाने को हरियाली से युक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।