
आष्टा/किरण रांका
नगर के प्राचीन शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार निर्माण कार्य विगत कई दिनों से निरंतर माता शीतला की कृपा दृष्टि व भक्तों के सेवा संकल्प में किया जा रहा हैं। ज्ञात रहे यह मातारानी का मंदिर सम्पूर्ण आष्टा क्षेत्र में अतिप्राचीन एवं भक्तों की श्रद्धा का केंद्र हैं। इस मंदिर में पूर्व में स्थापित मूर्तियों का स्थान परिवर्तन कराकर मंदिर का कार्य निर्माणाधीन हैं, किंतु पुनः मंदिर में मातारानी के गर्भगृह के निर्माण को गतिमान होने के कारण मूर्तियों के चल स्वरूप को वैकल्पिकरूप में नवनिर्मित भवन में स्थापित किया इस हेतु आज गुप्त नवरात्रि के पावन दिवस भड़लिया नवमी पर मातारानी का देवीसूक्त मंत्रों से वैदिक पूजन कर महाअभिषेक विधि विधान के साथ नगरपुरोहित पं मनीष पाठक एवं डॉ पं दीपेश पाठक के मार्गदर्शन में समिति के अध्यक्ष दिनेश जी सोनी ने सपत्निक सहित समस्त समिति सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न किया। पश्चात आरती कर मातारानी के जयघोष कर ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य आदि कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर शीतला माता मंदिर पुजारी प्रेमनारायण जी मालवीय, शीतला माता मंदिर समिति के सदस्य गोविंद सोनी, विनोद जसाठी, जितेंद्र सोनी, प्रमोद शर्मा, मनोज पाठक, लाली मोटवानी, सुधीर जोशी, हरिओम सोनी (पटेल), राजेन्द्र साहू, मनीष नागौरी, जगदीश राठौर, राकेश सोनी, प्रकाश मेहलवार,अशोक साहू, रूपेश सोनी, मनोज दादलानी, संदीप जैन, राजेश जैन, राज सोनी, देवानंद भोजवानी, अनिल रेकवाल एवं नगरवासी सहित माताएं- बहने उपस्थित रही।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।