
झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर जिले में हरियाली बढ़ाए जाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला संगठनों एवं समूहों के माध्यम से नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति देने के उद्देश्य से प्रारम्भ किया गया है।
जिले में नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति की अवधारणा पर आधारित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने व इस ओर जागरूकता घर-घर पहुंचाने के लिए शुरू किया जा रहा है।इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है एवं मातृधरा को संरक्षित करने का प्रण लेना हैं।

मातृधरा अभियान में “पहला श्रावण सोमवार का पहला पौधा” के तहत विभिन्न महिला संगठनों शिव मन्दिरों पर पूजा के उपरांत वृक्षारोपण किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।

पहले श्रावण सोमवार का पहला पौधा आज श्री परशुरामेश्वर रामायण मंडल, मेघनगर नाका की महिलाओं द्वारा कॉलोनी के बगीचे में बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण किया गया। साथ ही महाशक्ति महिला मंडल द्वारा चामुंडा माता मंदिर परिसर राणापुर में साफ–सफाई कर पौधारोपण किया गया। ग्राम खांडियाखाल में सरपंच श्रीमती कमला सोलंकी, शाला प्रभारी श्रीमती रेणु कछावा एवं अन्य महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं द्वारा पौधारोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।


More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान