“नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।

दिनांक 21 जुलाई 2025 को रक्षा सखी पुलिस टीम द्वारा माध्यमिक विद्यालय आमली पाड़ा, सीएम राइस स्कूल पेटलावद, हाई स्कूल झिरी तथा श्रद्धांजलि चौक पेटलावद समेत आसपास के क्षेत्रों में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, बैनर, पंपलेट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

यह पहल समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में झाबुआ पुलिस का एक सराहनीय और प्रभावशाली कदम है।


More Stories
*सक्षम जयपुर अभियान के तहत हुआ आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन*
आज सचिवालय स्थित कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय
महाराष्ट्र राज्य-पोलीस प्रशासन द्वारा जिला गडचिरोली पुलिस मुख्यालय कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक…