Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा थाना थांदला क्षेत्र में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय “नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति के प्रयास लगातार जारी हैं।
इसी क्रम में दिनांक 22 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में थाना थांदला क्षेत्र में एक व्यापक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह परिवार और समाज की संरचना को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए बताया कि आज की पीढ़ी गांजा, अफीम, नशीले इंजेक्शन जैसे खतरनाक नशों की चपेट में आ रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है।


इस अवसर पर उन्होंने बताया कि झाबुआ पुलिस द्वारा जागरूकता फैलाने हेतु बैनर, पंपलेट, नुक्कड़ नाटक व सोशल मीडिया जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली, ड्रॉइंग, निबंध व कविता प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया, जिससे जनमानस में सकारात्मक प्रभाव पड़ा। साथ ही नशामुक्ति जागरूकता हेतु रैली भी निकाली गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेरणा से उपस्थित नागरिकों ने नशा न करने की शपथ ली और विशेष रूप से तैयार किए गए बैनर पर हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया।
इस आयोजन में एसडीओपी थांदला श्री नीरज नामदेव, डीएसपी श्री कमलेश शर्मा, स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, गायत्री परिवार, रक्षा सखी टीम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालय पिटोल, फैक्टरी एरिया मेघनगर आदि क्षेत्र में भी नशे से दूरी बनाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान संचालित किए जा रहे है।
झाबुआ पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी सतत रूप से चलाया जाएगा ताकि जिले को नशामुक्त बनाकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज की स्थापना की जा सके।