
झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में नशामुक्ति हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
दिनांक 23 जुलाई 2025 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय करवड़ में विद्यार्थियों एवं पंचायत भवन करवड़ में आमजन के बीच नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म, रंगोली, ड्राइंग, निबंध लेखन, बैनर आदि के माध्यम से बालकों एवं बालिकाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्ति विषयक पंपलेट का वितरण किया गया एवं प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में आमजन एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन नशा उन्मूलन के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालय पालड़ी, माध्यमिक विद्यालय अमली पड़ा, माध्यमिक विद्यालय ग्राम झिरी में भी नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान