37.50 लाख की लागत से होगा निर्माण
सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बुधवार को ग्राम नन्दलाई मे नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया। नवीन पंचायत भवन की लागत 37.50 लाख रूपये है एवं प्रथम किश्त के रूप मे 18.75 लाख की राशि शासन द्वारा ग्राम पंचायत को प्रदान की गई है। भूमिपुजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ग्रेवाल ने कहा कि जर्जर पंचायत भवन होने से जनप्रतिनिधीयो द्वारा विगत कई समय से मांग की जा रही थी यह नवीन पंचायत भवन आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुए प्रशासनिक कार्यो के संचालन एवं जनसेवा के लिए एक सशक्त माध्यम बनेगा। भूमिपुजन कार्यक्रम मे सरपंच प्रतिनिधी राहुल औसारी, सचिव बालु सिंगार, सहायक सचिव सागर अजनार, पंच देवीलाल जाट, कैलाश डामर, सालेग्राम ओसारी, भारत ओसारी, ईश्वर ओसारी, संजय ओसारी, सोहन ओसारी, मुकेश ओसारी, मोहन ओसारी, रामलाल ओसारी, शंभु ओसारी, पुखराज जाट आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है