शिवमहापुराण कथा सुनने से पाप नष्ट हो जाते हैं: पंडित उपाध्याय
राजोद | श्री शिव महापुराण के प्रवचन एवं श्री पार्थिव शिवलिंग पूजन -अभिषेक व महाआरती मातृशक्ति द्वारा पार्थिव शिवलिंग का पुजन अनुष्ठान
ग्राम झींझोटा में श्रावण मास पर किशोरीलाल उपाध्याय की स्मृति में शिवमहापुराण कथा और पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान किया जा रहा है। आयोजन में प्रवचन डॉ. पं. राजेन्द्र किशोर दे रहे हैं। पार्थिव शिवलिंग पूजन पं. जगदीश उपाध्याय के निर्देशन में हो रहा है। नगर के शीतला माता मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन ग्रामवासी, विशेष रूप से महिलाएं पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजन कर रही हैं। पं. उपाध्याय ने बताया कि सात दिनी प्रवचन सात सूत्रों पर आधारित है। इनमें अहंकार रहित जीवन, धर्म पालन का दृढ़ संकल्प, कर्म प्रधानता, सभी के प्रति आदर, संगठन और संस्कार जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही कहा कि श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा सुनने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। कथा का विश्राम 27 जुलाई को होगा। अनुष्ठान


राजोद. ग्राम झींझोटा में शिवपुराण कथा का वाचन करते पं. उपाध्याय।
का समापन 28 जुलाई को हवन और कोटेश्वर धाम तक जल-कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होंगे।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।