Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

 

*नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

 झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _आयोग द्वारा आकांक्षी जिले और ब्लॉकों में जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया गया था। इस अभियान अंतर्गत नीति आयोग द्वारा प्रमुख संकेतकों में संतृप्ति करने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किए जाने हेतु संपूर्णता सम्मान समारोह का आयोजन जिले के आजीविका भवन में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में किया गया।

साथ ही नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत वोकल फॉर लोकल की थीम पर आधारित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय आकांक्षा हाट का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने फीता काट कर किया।

*आकांक्षा हाट:-*

कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर नेहा मीना एवं अन्य अतिथियों द्वारा आकांक्षा हाट में बिक्री हेतु लगायी गयी विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। आकांक्षा हाट में हस्तशिल्प उत्पाद, कृषि उत्पाद, आभूषण, राखी, जनजातीय पोशाक, साज-सज्जा की सामग्री, आयुष विभाग द्वारा विभिन्न जड़ी बूटियों के चूर्ण, वन विभाग द्वारा विभिन्न पौधे एवं वनोपज, लोन सुविधा के स्टॉल, स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा, एक जिला उत्पाद के तहत जिले का कडकनाथ मुर्गा, विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते स्टॉल लगाये गये है। आकांक्षा हाट 3 अगस्त 2025 तक संचालित रहेगा।

 

*सम्पूर्णता सम्मान समारोह:-*

जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तक सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किये जाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान में अच्छा कार्य करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि जनजातीय अँचल में कार्य करने में चुनौती होती है। किन्तु मेहनत यदि सेवा की भावना से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। आकांक्षी ब्लॉक में निरंतर प्रयास करके ही योजनाओं का सैचुरेशन किया जा सकता है और विभिन्न सूचकांको के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सभी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा कर ही विकास किया जा सकता है।

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि नीति आयोग द्वारा वर्ष 2023 से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें जिले के 4 ब्लॉक में यह संचालित है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रमुख संकेतकों के सैचुरेशन के लिए विगत वर्ष सम्पूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक में विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। जिन्हे आज सम्मानित कर उन्हे प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के राणापुर ब्लॉक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विगत वर्ष 1.5 करोड़ एवं 1 करोड़ की राशि नीति आयोग द्वारा प्रदत्त की गयी है। इस लिए राणापुर ब्लॉक की टीम को शुभकामनाएं।

 

*सम्मान:-*

कार्यक्रम में सम्पूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

*आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के मिशन निदेशक का संदेश:-*

कार्यक्रम में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के मिशन निदेशक एवं अपर सचिव श्री रोहित कुमार के सम्पूर्णता अभियान के सम्मान संबंध में वीडियो संदेश को देखा गया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर एस बघेल, उप संचालक कृषि श्री एन एस रावत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डीपीओ श्रीमती हेलेन वसुनिया ने आभार व्यक्त किया।