लोकेशन जबलपुर

पूर्णिमा के दिन विशेष आयोजन:
आज पूर्णिमा के दिन, 8 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के अवसर पर मृदुल त्रिपाठी जी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया। उन्होंने धन्वंतरि नगर में सी ओ डी कॉलोनी के गार्डन में वृक्षारोपण कर अपना जन्म दिवस मनाया।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें डॉक्टर विकास त्रिपाठी, डॉक्टर पवन पांडे, संजय सरैया, कृष्णकांत दुबे एडवोकेट, तिवारी मीडिया से अवध नारायण तिवारी और कालोनी के अन्य सदस्य भी शामिल थे। मृदुल त्रिपाठी ने बताया कि वह जन्म दिवस पर पौधारोपण करके अपना जन्म दिवस मनाना चाहते हैं, जिससे हरियाली बनी रहे और इस हरियाली के तौर पर समाज में शुद्ध हवा वातावरण हराभरा रहे। उन्होंने कहा कि वह हर साल ऐसा ही अपने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण करने का प्रयास करेंगे। मृदुल त्रिपाठी जी का यह आयोजन न केवल उनके जन्म दिवस को विशेष बनाता है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। ऐसे आयोजनों से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
जबलपुर से ब्यूरो चीफ अमित परौहा की रिपोर्ट।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है