
झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के हित और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “मोबाइल अवेयरनेस एक्ट” का आयोजन किया गया। 📱✨
इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षक भगवती हाडा और छात्रा केशवी राठौर ने मिलकर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
इस अवसर पर बच्चों को मोबाइल के संतुलित उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नाट्य प्रस्तुति के अंत में श्रीमती अर्चिता राठौर ने बच्चों को समझाया कि बच्चों के लिए मोबाइल से अधिक जरूरी है — खेलकूद, किताबें, रचनात्मक गतिविधियाँ और परिवार के साथ समय बिताना।
विद्यालय के निर्देशक डॉ लोकेश दवे एवं डॉ चारूलता दवे तथा प्राचार्य डॉ रितेश लिमये ने शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की और यह संदेश दिया कि तकनीक हमारी सहायक है, लेकिन इसका विवेकपूर्ण उपयोग करना हमारी ज़िम्मेदारी है।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान