थाना रंगनाथनगर कटनी पुलिस के द्वारा भीड को अनियंत्रित कर चोर चोर की अपवाह के आधार पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पहुंचाया जेल
विवरण- दिनांक 11/09/2025 के शाम करीबन 7 बजे पाठक वार्ड से अपनें घर बावली टोला के लिये पैदल जा रहे संदीप कोल पिता राजकुमार कोल उम्र 19 वर्ष निवासी बावली टोला थाना रंगनाथनगर कटनी के साथ वंशस्वरूप वार्ड के कुछ असमाजिक तत्वो द्वारा चोर चोर की अफवाह फैलाकर संदीप कोल के साथ मारपीट की गई जिसके बाद वहा के स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये तथा क्षेत्र में अशांति का माहौल निर्मित हो गया था जिसके बाद थाना रंगनाथनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर संदीप कोल को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि संदीप कोल नाम का व्यक्ति पाठक वार्ड अपनी बहन के यहा से लौट रहा था तभी वंशस्वरूप वार्ड के कुछ लोगो द्वारा संदेह के आधार पर संदीप कोल के साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई थी जिसके बाद पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले रिंकू ठाकुर ,अन्नू सोनखरे,अमित बर्मन तथा डब्बू सोनखरे के खिलाफ मामला पंजीबध्द करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
साथ ही पुलिस अधीक्षक एंव वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन में क्षेत्र वासियो तथा शहर वासियो से अपील की गई है किसी भी तरफ की अफवाह में नही आये तथा यदि कोई भी संदेहास्पद स्थिति बनती है तो भीड़ के द्वारा स्वंय की न्याय की प्रणाली को ना अपनाते हुये पुलिस को सर्वप्रथम सूचना देकर अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाये ।

More Stories
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी