Priyanka Mali ki report 
*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी सहायक उपकरण की सौगात*
*- सक्षम जयपुर अभियान के तहत बुधवार को होगा शिविर का आयोजन*
*- जामड़ोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल में होगा आयोजन*
*- जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश*
*- कार्यक्रम में अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश*
*जयपुर, 30 सितम्बर 2025।* मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार बुधवार, 01 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की के निर्देशों के अनुपालना में सक्षम जयपुर अभियान के तहत जयपुर के जामड़ोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री बी.पी. चंदेल ने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सक्षम जयपुर अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न सहायक उपकरण (व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, कमर व घुटने की बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, बैशाखी, वॉकर, ट्राईपोड, श्रवण यंत्र) प्रदान किए जा रहे हैं।
श्री बी.पी. चंदेल ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 08 अगस्त से 23 सितम्बर 2025 तक पंचायत समिति और नगर निकायों में चिन्हीकरण शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
उन्होंने बताया कि अभियान का द्वितीय चरण 01 अक्टूबर, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय संकुल, जामड़ोली में आयोजित शिविर के माध्यम से पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविर में अधिक से अधिक वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण वितरित कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने जीवन को और सुविधाजनक बनाएं।
*Jaipur District Administration Press Note-2 (30-09-2025)*

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.