दसई चौकी में लव जिहाद का मामला, आरोपी गिरफ्तार
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर –
धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र की दसई पुलिस चौकी में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दसई चौकी पर कान्हा पिता प्रताप सिंह बंजारा ने अपनी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही व्यक्ति आमिर पिता शमीम शेख, निवासी देवबंद, उत्तर प्रदेश को कानवन से गिरफ्तार किया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सूरत में मजदूरी के दौरान अमीर ने खुद को “अनिल” नाम का हिंदू बताकर उससे दोस्ती की। बाद में शादी का झांसा देकर वह उसे अपने साथ ले गया। रास्ते में आरोपी ने अपना असली नाम “अमीर” बताया और मुसलमान बनने का दबाव बनाते हुए धमकी दी। महिला के विरोध करने पर अमीर ने कथित तौर पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दसई पुलिस ने आरोपी अमीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।