दौलतपुरा थाना इलाके के अजमेर दिल्ली हाईवे स्थित बिलौची पुलिया के पास शनिवार देर रात चलती स्कॉर्पियो में आग लगने से दहशत फैल गई।
स्कॉर्पियो सवार तीनों युवकों ने बाहर की ओर कूदकर अपनी जान बचाई। दौलतपुरा थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दौलतपुरा थाना प्रभारी सुनील गोदारा ने बताया- दौलतपुरा में बिलोची पुलिया पर स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगी थी। स्कॉर्पियो में ऑनर सहित सवार तीन युवक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रात करीब 1:15 बजे बिलोची पुलिया पर चलती स्कॉर्पियो से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो से आग की लपटे उठने लगी। स्कॉर्पियो चला रहे व्यक्ति ने आग की लपटों को उठता देखकर तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसमें सवार तीनों युवकों ने बाहर की ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। गाड़ी मालिक ही ड्राइव कर रहा था।देखते ही देखते आग की भीषण लपटों ने पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो में आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। फिलहाल स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक सुरक्षित हैं। पुलिस ने कहा-युवकों ने समय रहते गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।दौलतपुरा थाना इलाके के अजमेर दिल्ली हाईवे स्थित बिलौची पुलिया के पास शनिवार देर रात चलती स्कॉर्पियो में आग लगने से दहशत फैल गई। स्कॉर्पियो सवार तीनों युवकों ने बाहर की ओर कूदकर अपनी जान बचाई। दौलतपुरा थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दौलतपुरा थाना प्रभारी सुनील गोदारा ने बताया- दौलतपुरा में बिलोची पुलिया पर स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगी थी। स्कॉर्पियो में ऑनर सहित सवार तीन युवक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रात करीब 1:15 बजे बिलोची पुलिया पर चलती स्कॉर्पियो से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो से आग की लपटे उठने लगी। स्कॉर्पियो चला रहे व्यक्ति ने आग की लपटों को उठता देखकर तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसमें सवार तीनों युवकों ने बाहर की ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। गाड़ी मालिक ही ड्राइव कर रहा था।देखते ही देखते आग की भीषण लपटों ने पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो में आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। फिलहाल स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक सुरक्षित हैं। पुलिस ने कहा-युवकों ने समय रहते गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।