Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सह भगिनी संस्था राज योगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत समाज सेवा प्रभाग के द्वारा इंदौर से भीलवाड़ा तक एक कार रैली का आयोजन किया गया | जिसका थीम है श्रेष्ठ समाज के निर्माण में आध्यात्मिकता का महत्व उक्त रैली का झाबुआ में आगमन हुआ कार रैली की शुरुआत स्थानीय कृषि उपज मंडी से संकल्प ग्रुप की संस्थापक भारती सोनी दीदी, भ्राता जयंत बैरागी, भ्राता यशवंत भंडारी जी, किशोर बोरसे जी, बहन चेतन चौहान जी, जयपुर से पधारे भ्राता विनोद नायक जी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने हरी झंडी दिखाकर कि | झाबुआ नगर में पर्यावरण सुरक्षा, यातायात के नियमों का पालन करना, सभी प्रकार के गलत नशे एवं बुराइयों से दूर रहना, देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए नैतिक मूल्य को अपनाना इसके लिए बहुत सुंदर स्लोगन जो तख्तियों पर लिखे हुए थे सभी के हाथों में रैली की सुंदरता को बढ़ा रहे थे एक बहुत सुंदर रथ पर राम सीता की जीवन्त झांकी को दर्शाते हुए यह रैली झाबुआ के प्रमुख मार्गो से होती हुई अनेक मनुष्य आत्मा को सुंदर संदेश देती हुई ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थानीय सेवा केंद्र शिव स्मृति भवन गोपालपुर पर समाप्त हुई | इसी कार्यक्रम के अंतर्गत झाबुआ के विभिन्न वर्गों के समाजसेवियों का सम्मान समारोह सेवा केंद्र पर आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झाबुआ एसडीएम भ्राता भास्कर जी गचले, सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक भ्राता पंकज सांवले जी, प्रसिद्ध समाज सेवी भ्रातायशवंत भंडारी जी उपस्थित थे | कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मकुमारी बहनों ने अतिथियों को तिलक लगाकर एवम समाज सेवा प्रभाग के बहुत सुंदर पट्टे के द्वारा कि| अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया | तत्पश्चात कुमारी सीधीक्षा ने बहुत सुन्दर नृत्य के माध्यम से मंच पर विराजमान अतिथियों एवं सभा में उपस्थित सभी का स्वागत किया | कार रैली संयोजक ब्रह्माकुमार राकेश जी जो की इंदौर से पधारे थे अपने कार रैली का उद्देश्य बताते हुए संबोधित किया कि यदि हमें श्रेष्ठ समाज की स्थापना करनी है तो हमें आध्यात्मिक के पथ पर चलना होगा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाना, यातायात के नियमों का पालन करना होगा अपने जीवन को नशे से बचाना होगा आने वाली पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा | मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर के न्यू पलासिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय छोटे से लेकर बड़े तक मनुष्य आत्मा एक बहुत बुरे जाल में फंस चुकी है एक बहुत तगड़े नशे की गिरफ्त में आ चुकी है और उसे नशे का नाम है मोबाइल आज बड़े-बड़े अपराधों को मनुष्य आत्माएं अंजाम दे रही हैं मोबाइल के द्वारा आपने उपस्थित मात पिता से विनम्र निवेदन किया जब आप अपने बच्चों को मोबाइल दे रहे हैं उन पर विशेष अटेंशन दीजिए कि वह क्या देख रहे हैं क्योंकि समय निकल जाने की बात हमारे पास पछताने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रहता और आज के माता-पिता बहुत दुखी हो जाते हैं अपने सभा में उपस्थित सभी से निवेदन किया वह घड़ी दो घड़ी आध्यात्मिकता से स्वयं जुड़े और अपने बच्चों को भी जोड़ने का एक प्रयास करें जिससे बच्चों की जीवन शैली में परिवर्तन आए और हमारे बच्चे स्वस्थ जीवन जी सके.| झाबुआ एसडीएम भ्राता गचले जी ने रैली के अभियान यात्रियों को अपनी शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि आप जिस उद्देश्य को लेकर इस रैली के साथ चले हैं ईश्वर आपकी हर संकल्प को सफलता रूप प्रदान करें | भ्राता पंकज सावले जी ने भी अभियान दल के यात्रियों को शुभकामना संदेश दिया प्रातः यशवंत भंडारी जी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था मानव सेवा में समर्पित एक आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था है | मानव की सेवा में समर्पित इस संस्था को मैं कोटि कोटि प्रणाम करता हूं और इस अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं | राज योगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने अपने दिव्य उद्बोधन में कहा कि जितना हमारा मन श्रेष्ठ होगा उतना हमारे कर्म श्रेष्ठ होंगे और जितना हमारे कर्म श्रेष्ठ होंगे उतना श्रेष्ठ समाज का निर्माण होगा | आपने कहा कि श्रेष्ठ मन बनाने के लिए हमें पांच पर को काटना होगा पर चिंतन, पर दर्शन, पर दोष, पर संग इसके कारण ही आज के मानव का पतन हो रहा है| हमें अपना कुछ समय आत्म चिंतन परमात्मा चिंतन पर देना होगा तभी हमारा मन श्रेष्ठ बनेगा जितना मन श्रेष्ठ होगा उतना श्रेष्ठ समाज होगा !

धामनोद सेवा केंद्र से पधारी प्रीति बहन ने सभी को गहन राज योग अनुभूति कराई जिससे सभी आत्माओं ने शांति की यात्रा की एवं आपने सभी को यातायात के नियमों का पालन करने, पर्यावरण की सुरक्षा करने, नैतिक मूल्य को जीवन में अपनाने, एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई |कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विभिन्न वर्गों से चयन किए गए समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाले मोमेंट एवं सर्टिफिकेट के द्वारा सम्मान किया गया| खेल प्रतिभा के क्षेत्र में कुमारी प्रियांशी गुड़िया, गौ सेवा के लिए भ्राता प्रीतेश जी शाह एवं भ्राता किशोर बोरसे जी, संकल्प ग्रुप की संस्थापक बहन भारती सोनी जी, पर्यावरण संरक्षण के लिए भ्राता राजकुमार जी देवल , स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर विजय मेडावत, नशा मुक्ति में श्रेष्ठ कार्य के लिए बहन नलिनी बैरागी ( गायत्री परिवार ), विश्व हिंदू परिषद महिला इकाई कि प्रखंड संयोजिका बहन प्रिया त्रिवेदी, रजत समाज सक्रिय कार्यकर्ता बहन चेतना चौहान का सम्मान किया गया | इस अवसर समस्त ब्रह्मा कुमारीज परिवार भी उपस्थित था |गायत्री परिवार की ओर से नलिनी बैरागी जी ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र कि नशा मुक्ति भारत अभियान की सेवाओं के लिए ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी को विशेष रूप से सम्मानित कियाअभियान दल में इंदौर से ब्रह्माकुमारी शिवकन्या, ब्रह्मा कुमार राधेश्याम भाई, ब्रह्माकुमारी रानी बहन भी शामिल थे!