जयपुर सेंट्रल जेल में अपराधी चला रहे मोबाइल:फिर मिले दो फोन, बाथरुम और बैरक के पीछे छिपा रखे थे
जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। जेल प्रशासन की गश्त में दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जो अपराधियों ने बाथरूम और बैरक के पीछे छिपाए थे। लालकोठी थाने में जेल प्रशासन ने FIR दर्ज कराई है।लालकोठी थाने के SHO प्रकाश राम बिश्नोई ने बताया कि जेल में नियमित सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रविवार शाम 7 बजे गश्त के दौरान वार्ड नंबर-7 के बाथरूम में एक मोबाइल लावारिस हालत में मिला। आगे की कार्रवाई में वार्ड नंबर-9 के बैरक नंबर-4 के पीछे एक और मोबाइल पाया गया।
दोनों मोबाइल अपराधियों ने अपने उपयोग के लिए छिपाए थे, लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने वालों का पता नहीं चल सका। जेल प्रशासन ने दोनों मोबाइल जब्त कर लालकोठी थाने में FIR दर्ज की। पुलिस अब मोबाइल यूज करने वाले अपराधियों की तलाश कर रही है।

More Stories
*सक्षम जयपुर अभियान के तहत हुआ आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन*
आज सचिवालय स्थित कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय
महाराष्ट्र राज्य-पोलीस प्रशासन द्वारा जिला गडचिरोली पुलिस मुख्यालय कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक…