Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जयपुर में जुटे देशभर के 500 से ज्यादा बॉडीबिल्डर्स:प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस और फिटनेस के स्तर पर जजेज को किया प्रभावित, विजेताओं को मिले पुरस्कार

जयपुर में जुटे देशभर के 500 से ज्यादा बॉडीबिल्डर्स:प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस और फिटनेस के स्तर पर जजेज को किया प्रभावित, विजेताओं को मिले पुरस्कार

 

 

फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में देश की चर्चित प्रतियोगिताओं में से एक शेरू क्लासिक एनपीसी रीजनल्स 2025 – नेशनल्स का आयोजन निर्मला ऑडिटोरियम में हुआ। पूरे देश से करीब 500 एथलीट्स ने इसमें हिस्सा लेकर अपनी मेहनत और शरीर की परिभाषा से दर्शकों को प्रभावित किया।आयोजक कमल चौधरी और शाहरुख ने बताया कि प्रतियोगिता में चार मुख्य कैटेगरीज – बॉडीबिल्डिंग, मेन्स फिजीक, मेन्स क्लासिक फिजीक और वुमन बिकिनी में जोरदार मुकाबले हुए। पूरे दिन चले इवेंट में मंच पर प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस और फिटनेस के स्तर ने जजों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें नकद राशि, सप्लीमेंट्स, ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट शामिल थे। बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल विनर को 1 लाख नकद व 10 हजार के सप्लीमेंट्स, मेन्स फिजीक ओवरऑल विनर और क्लासिक फिजीक ओवरऑल विनर को 51 हजार नकद व 10 हजार के सप्लीमेंट्स, वहीं वुमन बिकिनी ओवरऑल विनर को 21 हजार नकद और 10 हजार के सप्लीमेंट्स दिए गए।

 

इस दौरान प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में पूर्व मंत्री अमीन पठान, हबीब गारनेट, नितेश सोनी, अरहान अंसारी और राजेश उतमानी बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए।

 

कमल चौधरी ने कहा कि जयपुर में इतने बड़े स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन शहर के फिटनेस कल्चर को नई दिशा देगा। वहीं शाहरुख ने बताया कि इस इवेंट के विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे भारतीय बॉडीबिल्डर्स को वैश्विक पहचान मिलेगी। प्रतियोगिता के दौरान फिटनेस इंडस्ट्री के कई नामी कोच, प्रो कार्ड होल्डर्स और इंटरनेशनल एथलीट्स ने भी शिरकत की। पूरे कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ रही और जयपुर का फिटनेस समुदाय ऊर्जा और उत्साह से भर उठा।