Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 60 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

अनूपपुर 28 अक्टूबर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 60 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए निराकरण समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, सभी तहसीलों के तहसीलदारों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में तहसील जैतहरी के ग्राम चोलना निवासी आवेदक श्री शंकर केवट मकान क्षति होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने के संबंध में शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत हुए। कलेक्टर ने आवेदक की शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित शासकीय सेवक श्री कमलेश परस्ते पर 4 हजार 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित कर शास्ति की राशि प्रतिकर के रूप में संबंधित आवेदक को उपलब्ध कराया।

जनसुनवाई में जनपद पंचायत अनूपपुर (बदरा) के ग्राम बम्हनी निवासी श्री ललन पटेल ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम किरगी निवासी श्रीमती श्यामा साहू ने घर के आंगन में स्थापित विद्युत पोल को हटवाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम गुवारी निवासी श्री परसादी लाल गोंड़ ने बांध के पानी से फसल नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत रौसरखार निवासी श्री बुद्धराम बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम कुहका निवासी श्री चरकू पनिका ने एसईसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहीत किए जाने पर रोजगार दिलवाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत रनईकापा निवासी श्री रामचरण ने भूमि का नक्शा प्रदाय करने तथा अन्य आवेदकों ने लाडली बहना योजना का लाभ दिलाए जाने एवं हाथी द्वारा घर की क्षति होने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।