ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार
खोराबीसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस, धारदार चाकू, लकड़ी का डंडा, लोहे का पाइप और नकबजनी में प्रयुक्त औजार और बाइक बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि खोराबीसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना बना रहे गणेश सोनी निवासी खोराबीसल जयपुर,करण हरिजन निवासी हरमाड़ा जयपुर,संजय उर्फ चीकू लंगडा निवासी खोराबी
सल जयपुर,उत्तम राणा निवासी खोराबीसल और प्रदीप नायक निवासी खोराबीसल को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने नशे की लत और स्मैक खरीदने के पैसों के लिए ज्वैलरी शोरूम में डकैती की योजना बनाई थी। ताकि एक साथ ज्यादा पैसा और सोना-चांदी लूटकर मौज-मस्ती और नशा कर सकें। जिन्हे बैनाड़ रोड स्थित शनि मंदिर के पास श्मशान घाट की दीवार के पीछे डकैती की योजना बनाते पकड़ा है।
आरोपी गणेश सैनी के पास से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस, करण से एक धारदार चाकू, प्रदीप से लकड़ी का डंडा, संजय से लोहे का पाइप और उत्तम राणा से रस्सी, तौलिया, नकब, पेचकस, पलास और पिसी हुई लाल मिर्च का पाउडर बरामद किया गया। आरोपी चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुके है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान