मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले यशभारत के संचालक आशीष शुक्ला
यशभारत अरुणोदय पंचांग का भोपाल में सीएम ने किया विमोचन
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यश भारत पत्र समूह के संचालक आशीष शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। बीते माह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जो लेख यशभारत ने प्रकाशित किए थे जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन
यादव का भी लेख शामिल रहा। उसका एल्बम आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इन लेखों की सरहना की। एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यशभारत के अरूणोदय पंचांग 2026 का विमोचन किया।
यशभारत के संचालक आशीष शुक्ला ने श्री यादव को यश भारत मुंबई संस्करण के लोकार्पण पर आने का न्योता दिया साथ ही दुबई यश भारत संस्करण के प्रारंभ होने की सिलसिलेवार जानकारी दी और दुबई आने का भी निमंत्रण
दिया। इस अवसर पर आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को अरुणोदय डायरेक्टरी भेंट की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यशभारत के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर यशभारत भोपाल के स्थानीय संपादक सूर्यकांत चतुर्वेदी मौजूद रहे।

More Stories
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
खोवा मंडी शानू स्वीट के सामने नजूल की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण! नगर निगम खामोश, सवालों के घेरे में प्रशासन
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध