Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनांक- 21/11/2025 थाना एन.के.जे. जिला कटनी

एनकेजे पुलिस ने हत्या के प्रयास के इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) महोदय श्रीमति उषा राय के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत को टीम गठित कर हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को पता लगाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया
घटना विवरण- दिनांक 06/10/2025 को सूचनाकर्ता बाला जी राव द्वारा आरोपी के विरुद्ध हत्या करने की नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाने की रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे.कटनी मे अपराध क्रं.

423/25 धारा 296,351(3)109(1) बीएनएस एवं उक्त दिनांक को आरोपी की पत्नी सोनम चौधरी द्वारा पति विनोद चौधरी द्वारा मारपीट कर चोट पहुचाने कि रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे.कटनी मे अप.क्रं. 424/25 धारा 296,115(2)351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। दोनो अपराधो मे आरोपी विनोद चौधरी घटना दिनांक से फरार था।
मामले की गंभीरता को देखते श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया था।आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबिर लगाये गये थे। एवम् साइबर सेल से भी लगातार जानकारी एकत्रित की जा रही थी ।दिनांक 21-11-25 को थाना प्रभारी एनकेजे को मुखबिर सूचना प्राप्त हुर्इ की हत्या के प्रयास के फरार आरोपी छोटी खिरहनी शनि मंदिर के पास देखा गया है कि सूचना पर हमराह स्टाफ छोटी खिरहनी पहुंचकर मुखबिर के बताये स्थान को घेरा बंदी कर आरोपी विनोद उर्फ गुड्डा चौधरी निवासी बडी खिरहनी कटनी को पकडा गया पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया । जिसने घटना मे प्रयुक्त डंडा विधिवत जप्त किया गया। आरोपी विनोद उर्फ गुड्डा चौधरी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में भेजा गया ।आरोपी विनोद उर्फ गुड्डा की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – विनोद उर्फ गुड्डा चौधरी पिता प्रेमलाल चौधरी उम्र 38 साल निवासी बडी खिरहनी थाना एन.के.जे.कटनी
जप्ती- दो अपराध मे प्रयुक्त बांस के डंडे

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत ,स उ नि सहपाल परतेती , सउनि केवल उइके, प्र.आर. 278 आरिफ हुसैन, प्र.आर. 63 गणेश दत्त मिश्रा, आर-324 अर्पित पटेल, एवम् साइबर सेल से अमित श्रीपाल, अजय साकेत ,शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही