
रेलवे ब्रिज प्रभावित 17 गरीब परिवारों को मिली राहत जनपद सदस्य नीरज पांडे ने दिखाई समाज सेवा मानवता की मिसाल
पनागर | ग्राम पंचायत पिपरिया (कुशनेर) अमित परौहा।
ग्राम पंचायत पिपरिया (कुश्नेर) पनागर क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि से प्रभावित 17 गरीब परिवारों को जनपद पंचायत सदस्य नीरज पांडेय द्वारा मानवीय सहयोग प्रदान किया गया। ये सभी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा बंधी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
भूमि अधिग्रहण के कारण प्रभावित परिवारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद सदस्य नीरज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की और प्रशासन से समन्वय बनाते हुए उचित समाधान कराया। साथ ही उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अतिक्रमण खाली कराकर कार्य को गति दिलाई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य अटका हुआ था, लेकिन नीरज पांडेय की पहल से जहां एक ओर गरीब परिवारों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर विकास कार्य भी आगे बढ़ सका। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने जनपद सदस्य नीरज पांडेय का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है