भिंड (अटेर )
सोनू पुरोहित को ब्लॉक अध्यक्ष अटेर बनाए जाने पर हार्दिक बधाई
8सोनू पुरोहित ( उदोतगढ़ )को कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक अध्यक्ष अटेर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सोनू पुरोहित लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के अनुभव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर सोनू पुरोहित उदोतगढ़ ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट
मो. 7067789332
पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़ने के लिए संपर्क करें।

More Stories
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई