ग्वालियर
पटरी रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत





ग्वालियर के पटरी रोड पर आज एक भीषण सड़क हादसे में डिलीवरी का काम करने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जिसको लेकर पटरी रोड पर लगातार दो घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पुलिस पहुंच गई और एम्बुलेंस से बॉडी ले जाई गई हॉस्पिटल । फिर कराया पुलिस ने जाम खाली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरी रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर से दीपक गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच