पूर्व नागपुर के वाठोड़ा प्रभाग में पानी की भीषण समस्या।




एंकर- पूर्व नागपुर के वाठोड़ा प्वार्ड २६ के वैष्णोदेवी नगर में पिछले कुछ दिनो से पानी की भीषण समस्या होगायी है। यु तो पूरा नागपुर पिछले कुछ दिनो से पानी के समस्या से लड़ रहा है लेकिन ईस प्रभाग में पानी के आपूर्ति के साथ साथ दूषित पानी की एक नयी समस्या सामने आयी है।
यह के पीने के पानी के नलो से बोहोत ही दूषित पानी आरहा है। जिससे लोगों के पीने के पानी की समस्या और भी बढ़ गयी है।
नागपुर में यु तो लोग कोरोंना से अभी उभरे ही नहीं है , और नयी नयी बीमारियाँ उत्पन्न होगयी है।एसलिए लोगों में इस पानी की समश्या को लेकर आक्रोश अधिक है।।
इस प्रभाग में ४ नगरसेवक दिए गए है जनता ने उनके समक्ष अपनी इस पीड़ा को बोहोत बार रखा लेकिन उनके और से कोई प्रतिक्रिया न दिखने पर लोगों ने निर्णय लिया की अब पूर्व नागपुर के विकास पुरुष और आमदार मा. श्री. कृष्णाजी खोपड़े इनके पास अपनी इस गंभीर समश्या को रखा जाए।
समस्या के जल्द निवारण के लिए वाठोड़ा प्रभाग २६ के बूथ प्रमुख श्री. सचिन टेकचंदजी भगत इनके नेतृत्व में और भाजपा कार्यकर्ता श्री. विवेक जी पंथ, रामलखन पांडेयजी, इनके साथ साथ, संजू वराडे, अजय पटले, विवेक मलोडे, आनंद मेश्रम, साथ ही महिला अगाड़ी की और से , पोर्णिमा राउत, नंदा रंगारी, अनिता राउत, फुलेश्वरी बोपचे, लक्ष्मी बागडे, मंगला चंने, वेनु मेश्रम, लोनारे जी, कला कूड़े, सुनीता जंगल, कुसुम उरकूदे, पुष्पाबाई धोमने आदि जनता ऊस दूषित पानी को बंद बोतलों में भरकर अपना मोर्चा सीधे पूर्व नागपुर के आमदार निवास पोहोच गए।
अब देखना यह है की बीजेपी के और से और हमारे आमदार मा. श्री. कृष्णाजी खोपड़े की और से इस समस्या का निवारण कब होता है।।।
नागपुर से सतीश राहांगडले की रिपोर्ट

More Stories
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई