Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्रह कलेश के चलतें पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट बॉडी को गड्ढे में दबाया भिंड अटेर-फूप थाना अंतर गत ग्राम जनोरा में दांपत्य पति पत्नी के बीच हुआ विवाद पति ने पत्नी को बंदूक के वट से मार मार कर हत्या कर दी हत्या के बाद शव को ट्रेक्टर पर रख कर खेत में बने पानी निकासी के खार बाले रास्ते मे फेक कर ट्रेक्टर के सूपा से दाव कर भाग गया ,मृतिका कुसुम पाल पति मुन्नू पाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जनोरा ट्यूबेल खेत पर बने मकान का मामला बताया जा रहा है इसकी जानकारी तब लगी जब मृतिका की बेटी छोना बधेल ने अपने मामा को आंखों देखी कहानी बताई 04।09।21।को मृतिका कुसुमपाल का विवाद अपने पति मुन्नू बघेल से कपड़े धोने के पीछे हो गया था जिस पर मुन्नू बघेल ने अपनी पत्नी को बंदूक के वट से मारपीट कर दी और बंदूक का वट उसके सिर में लग गया जिससे उसकी मौत हो गई ,पति पत्नी में विवाद के द्वारान चश्मे दीद गवाह मृतिका की सास ओर बेटी है जिनके सामने मृतिका की मार पीट की गई थी,मृतिका के चोट लग जाने की बजह से हड़बड़ा हट में मुन्नू बघेल मृतिका को अपने निजी ट्रेक्टर पर रख कर इलाज कराने की बोल घर से निकल आया था लेकिन मृतिका की सास विषणा पाल ने ट्रेक्टर का पीछा किया और देखा स्वयं अपनी आँखों से देखा की मुन्नू बघेल ने अपनी पत्नी को खेत के पास बने पानी निकासी के लिए खार की खाई में पटक कर ट्रेक्टर के सुपे से मिट्टी डाल कर उसको दवा दिया जब माँ ने पूछा यह क्या किया तूने तब मुन्नू ने माँ को समझा दिया कि बोल देना रेल में बैठकर ग्वलियर चली गई है खेत से ही मुन्नू बघेल भी भाग गया है ,इस बात का खुलासा जब हुआ जब मृतिका के भाई विनोद पाल ने सूचना फूप थाना प्रभारी अनीता गुर्जर को दी ,थाना प्रभारी ने जब परिवार में मृतिका की सास से कड़ी पूछताछ की तो पूरी घटना विषना देवी ने बताई और खेत मे डेड बॉडी को ढूढने का कार्य शुरू किया गया ,दोपहर 12 बजे से खुदाई जारी की गई है ,लेकिन कही अभी तक बॉडी का नामोनिशान नही मिला है ,पुलिस खोजने का प्रयास निरन्तर जारी किए हुए है ।रात्रि को हिटेची की मदद से कार्य किया गया पुलिस पूरे प्रयास से मृतिका का सुराग लगाने में ओर घटना के साक्ष्य जुटाने का प्रयास करने में लगी रही रात्रि करीव 12 बजे के लगभग मृतिका की डेट बॉडी को खोज लिया गया पाँच दिन पहले हुई थी मृतिका की हत्या जिसका खुलासा कुछ घण्टो में ही फूप थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने कर बॉडी को पोस्ट मॉडम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है थाना प्रभारी ने बताया बंदूक का वट मारा मृतिका के सिर में जिससे उसकी मौत हुई थी और शव को खेतों के बीच खार में गाड़ दिया गया था ,कड़ी पूछताछ पर आरोपी की माँ ने बताया शव का उचित स्थान तब शव किया गया बरामद । पत्रकार गिरजेश पचौरी मेहगांव