महाकाल थाना प्रभारी गौतम अपनी टीम के साथ होटलों लाजों की चेकिंग करने निकले।

महाकाल थाना क्षेत्र में लगातार होटल संचालक के खिलाफ मिल रही शिकायत को लेकर उज्जैन पुलिस कप्तान सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन पर और सिटी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह के आदेशानुसार महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम अपनी टीम के साथ महाकाल थाना क्षेत्र में जितनी भी होटल धर्मशाला और लाज बनी हुई है सभी की चेकिंग की जा रही हैं इस अभियान में महाकाल थाना प्रभारी ने 5 टीम गठित की है सब इंस्पेक्टर जीआर खाटकिया की टीम कोर्ट मोहल्ले से तोफखाना और एएसआई विक्रम सिंह तोमर की टीम बेगमबाग की और कोर्ट मोहल्ले के अंदर की बनी हुई सभी होटल धर्मशाला और लाज को चेक करेंगे इसी के साथ सब इंस्पेक्टर प्रवेश जादव की टीम कहार वाडी से गुदरी चौराहा पर जितने भी होटल लाज धर्मशाला बनी उसकी चेकिंग की जा रही है।
सब इंस्पेक्टर बल्लू मंडलोई की टीम कोर्ट मोहल्ला ओर महाकाल के सामने बनी हुई होटल लॉज धर्मशाला को अभियान के तहत चेक करेंगे पांचवी टीम में स्वयं महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम अपनी टीम के साथ बेगम बाग कोर्टे मोहल्ले मैं बनी हुई सभी होटल लॉज धर्मशाला चेक कर रहे हैं और रजिस्टर की एंट्री भी देख करें इसके अलावा रजिस्टर में की गई एंट्री और रूम में रुके हुए लोगों की आईडी का मिलान भी कर रहे हैं यदि किसी में अनियमितता पाई जाती हैं तो तुरंत धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है यहां अभियान लगातार जारी रहेगा क्योंकि लगातार होटल संचालकों के खिलाफ मिल रही शिकायत को देखते हुए उज्जैन पुलिस कप्तान सत्येंद्र कुमार शुक्ला और सिटी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह के निर्देशन पर या अभियान चलाया जा रहा है।
इरफान अंसारी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है