Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुडवा  मंगलवार पर डॉ हनुमान दंदरौआ सरकार ने दिया सभी भक्तों को निरोगी होने का वरदान

भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील में स्थापित दंदरौआ सरकार हनुमान मंदिर पूरे देश मे विख्यात है। यहाँ मनुष्य के प्रत्येक प्रकार के हर दर्द का हरण हो जाता है इसी लिए इसे”दंदरौआ” सरकार के नाम से पूजा जाता है
देश विदेश मे प्रसिद्ध यहाँ के हनुमान जी को डॉ हनुमान के नाम से जाना जाता है।
यहाँ ऐसी मान्यता है कि डॉ हनुमान उनके सभी असाध्य रोगों का सटीक इलाज करते हैं। जिनके इलाज सामान्य डॉक्टर के बस मे नहीं है
यहाँ देश विदेश के हज़ारों भक्त रोज़ दर्शन के लिए आते हैं। और स्वास्थ्य की उत्तम कामना के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर स्वस्थ होकर अपने घर जाते है
यहाँ दंदरौआ धाम की 500 वर्ष पुरानी हनुमान जी की सिद्ध मूर्ति स्थापित है जो कि नृत्य मुद्रा में है जो पूरे भारत देश मे कहीं भी नही है।
विश्व के हर कोने कोने से लोग यहाँ असाध्य रोगों के निदान के लिए प्रार्थना और अर्जी लगाते है और यहाँ से स्वस्थ्य होकर घर जाते है
डॉ. हनुमान के पास सभी प्रकार के रोगों का कारगर इलाज है। यहां भक्त दूर-दूर से आते हैं
यहाँ हनुमान जी के मंदिर से निकली भवूती से रोगों से मुक्ति मिल जाती हैं। हवन कुंड से प्राप्त भभूति ही यहाँ की दवाई है
डॉ. हनुमान सभी प्रकार की बीमारियों के डॉक्टर हैं, लेकिन फोड़े, मुहांस और त्वचा संबंधी रोगों के लिए हनुमान जी की भवूती बहुत ही कारगर असर करती है यहाँ एक बहुत पुरानी मान्यता है कि हनुमान जी के एक अन्नन भक्त हुआ करते थे साधु शिवकुमार दास जिनको कैंसर था। वह यहाँ हनुमान जी से अंतिम दर्शन कर विदा मांगने आये थे उसी रात्रि उन्होंने वहाँ विश्राम किया और फिर अर्ध रात्रि मे हनुमान जी आला पहनकर समय स्वयं डॉक्टर के वेश में साधू शिवदास को दर्शन दिए थे। जिसके बाद साधु शिवदास पूरी तरह स्वस्थ हो गया। तब से यहाँ की प्रसिद्ध दिनो दिन बढती चली गयी और अब यह स्थिति है कि अब यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि भिंड आता है तो वह दंदरौआ सरकार के दर्शन करने अनिवार्य रूप से जाने का विचार करता है
और यही कारण है कि इस दिन हजारों की संख्या मे श्रधालु आते हैं
और प्रसाशन को भी यहाँ बहुत ही मुस्तैदी से इंतजामों को अंजाम देना पड़ता है परन्तु मजे की बात यह है कि यहाँ भिंड जिले मे पदस्थ पुलिस प्रसाशन के लोग स्वत: ही महिने और सालो पहले यहाँ ड्यूटी लगवाने के लिए स्वयं आवेदन दंदरौआ सरकार के चरणों मे यहाँ लगाते दिखाई देते है और जिनकी ड्यूटी यहाँ लग जाती है वह स्वयं को बहुत ही भाग्यशाली समझते हैं
यदि  आप भी डॉक्टर हनुमान से निरोगी जीवन की कामना करते हैं तो आये और उनके दरबार में और स्वयं व अपने परिवार को निरोगी होने का वरदान डॉक्टर हनुमान से लेकर घर जाये
विजुअल
बाईट :-श्रधालु
बाईट:-श्रधालु
मेहगांव से गिरजेश पचौरी कि रिपोर्ट