रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को लगाया 56 भोग।
किशोर नगर स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में हुआ आयोजन।


खंडवा । किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा 56 भोग का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए अखिलेश यादव एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी बताया कि गणेशोत्सव के दौरान क्षेत्रवासियों के सहयोग से कोविंड 19 नियमों का पालन करते हुए रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी को श्रद्धा पूर्वक क्षेत्रवासियों द्वारा 56 भोग लगाया जाकर सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर प्रतिदिन रात्रि में आरती पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विजेताओं को पुरुस्कार का वितरण भी किया जा रहा है। क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट द्वारा सुंदर संगीतमय पांच आरतियों के मध्य भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग लगाया गया। इस अवसर परक्षसुधाकर चौरे, रमेशचंद्र राठौर, अखिलेश यादव, गोविंद मुजमेर, दीपक तांबट, संजय पाठक, सुभाष लाड़, अनीश हैरी, अभिषेक प्रजापति, दिनेश चौहान, हेमंत मंगवानी, शिवम राठौर, विनोद बोड़े, कुणाल डोगरे, अनूप पंवार, महेंद्र सोलंकी, निर्मल मंगवानी, दिनेश राठौर, गुणवंत राव चौरे, मां दुर्गाधाम महिला मंडल आदि सहित क्षेत्र की माता-बहनें उपस्थित थीं।।।
शेख़ आसिफ खंडवा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है