Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पोरसा नगर में घूम रहे आवारा मवेशियों की समुचित व्यवस्था कराए जाने विभिन्न संगठनों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन।  पोरसा

पोरसा नगर में घूम रहे आवारा मवेशियों की समुचित व्यवस्था कराए जाने विभिन्न संगठनों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन।

 

  •  पोरसा नगर पालिका क्षेत्र में घूम रहे आवारा मवेशियों के कारण नगर पोरसा के क्षेत्र के निवासियों को एवं आने जाने वाले राहगीरों को टक्कर मारने एवं आवारा मवेशियों की आपसी लड़ाई झगड़े की चपेट में आकर तीन चार व्यक्तियों की लगभग 2 वर्ष की समयावधि में अकारण ही मृत्यु हो चुकी है। जिला अध्यक्ष एडवोकेट मयंक तोमर एवम युवाशक्ति संगठन के संयोजक पं. आशीष हरीओम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में घूम रहे गौ वंश के खाने पीने की समूचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जाए एवं प्रशासन द्वारा उपरोक्त संबंध में संज्ञान नहीं लिया जाता है तो हमारे द्वारा मजबूरन इस संबंध में नगर पालिका पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। इस अवसर पर संगठन के सभी लोगों ने यह प्रण लिया कि हम गाय को इस प्रकार सड़क पर भूखे प्यासे गौ वंश को नही घूमने देंगे। विक्रम सिकरवार अध्यक्ष कोचिंग संघ पोरसा , राजा शर्मा, सचिन थापक, अभिषेक जैन, अशोक राठौर, शुवांशु परमार, राहुल प्रजापति अरुण श्रीवास, विक्की राठोर, सम्यक जैन, एडवोकेट सत्येंद्र कुमार, एडवोकेट राम नरेश कटारे, जगदीश सिंह तोमर,दशरथ सिंह तोमर सैनिक संघ अध्यक्ष, मकरन्द सिंह तोमर दशरथ सिंह तोमर। आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने आगामी दिनों में सुनवाहि ना होने पर धरना- आंदोलन करने की बात कहीं।