तहसील पोरसा की ग्राम पंचायत राजोधा में चलेगा नवीन सर्वेनंबर सृजन का विशेष अभियान… तहसील पोरसा
में कई ऐसे कृषक है जिनके भूमि का ऑनलाइन विवरण वेब जी आई एस पर उपलब्ध नही है।जिसके कारण कृषकों को शासन की अनेक योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है।तहसीलदार नरेश शर्मा ने 16 सितंबर से 30 सितंबर तक 15 दिवसीय अभियान नवीन सर्वे नंबर के सृजन के लिए चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।राजस्व वृत राजोधा का प्रभार संभालने के बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने इसे सबसे पहले ग्राम पंचायत राजोधा में आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।ऐसे लगभग 1000 सर्वे नंबर है जो ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।जिसके कारण कृषकों को पी एम किसान, सी एम किसान, के सी सी, नामांतरण, बंटवारे,उपार्जन का लाभ नही मिल पा रहा है।2016 में वेब जी आई एस के आने के बाद से ही इस कार्य को अभी तक नहीं किया जा सका है।इसके लिए कृषक हल्का पटवारी के पास आवेदन और ऋण पुस्तिका की प्रति देकर ऑनलाइन नंबर फीड करवा सकते हैं।साथ ही तहसील में भी आवेदन जमा कर सकते हैं।इस अभियान को सबसे पहले राजोधा पंचायत में प्रारंभ किया गया है।शीघ्र ही अन्य पंचायतों में भी प्रारंभ किया जाएगा।इस अभियान से कृषक को उसकी भूमि की जानकारी ऑनलाइन मोबाइल पर ही उपलब्ध हो जाएगी जो वर्षों से पुराने रिकॉर्ड में तो थी लेकिन उसका ऑनलाइन विवरण उपलब्ध नहीं था।जिससे कृषक शासन की प्रत्येक योजनाओं का लाभ ले सकेगा।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..