महाअभियान में लगवाया कोरोना का टीका इनाम में मिला मोबाइल
मेहगांव, कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने हेतु जिले भर में कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार मेहगांव श्री आर.एन. खरे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सम्पूर्ण जिले के साथ साथ मेहगांव विकासखंड में भी दिनांक 16, 17 और 18 सितंबर को टीकाकरण महाभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान कोरोना का पहला या दूसरा टीका लगवाने वाले हितग्राहियों को इनाम स्वरूप आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। जिसके तहत दिनांक 16 सितंबर 2021 को मेहगांव एसडीएम कार्यालय में श्रीमती सावित्री एवं श्री नाथूराम को तहसीलदार मेहगांव आर. एन. खरे, तहसीलदार अमायn रंजीत कुशवाह एवं मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. शिवेन्द्र प्रताप सिंह एवं डॉ. शत्रुघन सिंह तोमर द्वारा इनाम स्वरूप एंड्रॉइड फोन भेंट किया गया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव

More Stories
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संभागीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह”देव धाम सिरसा घाटीगांव ग्वालियर