Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बप्पा को दी नम आंखों से विदाई अगले बरस तू जल्दी आ गणपति बप्पा मोरिया की कामना
राजोद – श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अनंत चतुर्थी के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया एवं बप्पा की महा आरती कर महा प्रसादी का वितरण की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष ,बच्चे एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की गई।श्री गणेश उत्सव समिति चामुंडा चौक के द्वारा गणेश जी एवं भारत माता की महा आरती के लाभार्थी संस्था आजाद ऐ हिंद व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल,टिआई बीएस वसुनिया, सुनील वसुनिया,बगंदिराम बम्बोरिया, मधुसूदन बाहेती, प्रेम कावलिया, हिरालाल मदारिया आदि ने लाभ लिया। प्रसादी में फरियाली खिचड़ी का वितरण की गई वह श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर आथमनावास पर भी आरती गणेश जी व भारत माता की महा आरती का लाभ जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, दीपक फेमस व हरि सिंह खदेड़ा , थाना राजोद से si गिलदार सिंह बघेल, जमनालाल पटेल , प्रकाश पटेल के द्वारा लाभ लिया।एवं की ओर से महाप्रसाद वितरण की गई। श्री गणेश उत्सव समिति सदर बाजार में भी आरती कर छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण की गई एवं समीपस्थ ग्राम साजोद में भी आरती कर प्रसाद वितरण कि गई। नगर में सभी स्थानों पर गणपति बब्बा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के की कामना के साथ बाबा को विदाई दी और आसपास के श्रेत्र में भी बड़े धूमधाम से निकली झांकी और खुब थिरके डिजे पर युवा।

राजोद से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट