Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजोद-आज दिनांक 22/9 /2021 को शासन के आदेश अनुसार धार जिले की समस्त पंचायतों में स्वच्छता रथ का शुभारम्भ माननीय श्री धार कलेक्टर द्वारा किया गया। जिसमें कैलेंडर वाइज पंचायतों में स्वच्छता रथ का भ्रमण सुनिश्चित किया गया इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत राजोद में आज स्वछता रथ राजोद पहुँचने पर रथ का स्वागत किया गया। एवं नगर में भृमण के दौरान घरों के आसपास साफ सफाई रखने को लेकर समझाइस दी गयी साथ ही कोरोनावायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी गई । स्वच्छता ग्राहि संजय सोलंकी की रही। सरदारपुर तहसील कि दुसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत राजोद है जो कि आज भी स्वच्छता के मामले में पिछड़ी हुई है । धार जिले में जब भी कोई नए कलेक्टर आये उनके द्वारा स्वछता को लेकर दिए निर्देश का पालन ग्राम पंचायत द्वारा नही किये गए। जनप्रतिनिधि हो या कोई शासन स्तर के अधिकारी सभी स्वच्छता के नाम पर फिस्सडी ही साबित हुए । राजोद नगर में प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने को लेकर कोई जरूरी कदम नही उठाए गए। राजोद पंचायत द्वारा कई बार कचरा वाहन को लेकर प्रस्ताव ठेहराव प्रस्ताव भी लिए गए लेकिन आज तक कोई कचरा वाहन नहीं मिला और न कोई कचरा डालने का स्थाई स्थान दिया गया।लोग मन चाहे स्थान पर कचरा डालने को मजबुर है ।नगर की जनता को अब देखना होगा कि क्या नवागत कलेक्टर महोदय राजोद नगर को कचरा वाहन उपलब्ध करवा पाएंगे। सबसे मजेदार बात आज यह रही कि जब स्वच्छता रथ नगर में पहुंचा तो जनता उसके अनाउंस को देख कर खुश हुई कि हमारे नगर को कचरा वहान मिल गया लेकिन जब उसको पास से देखा तो उनके सपनों पर पानी फिर गया फिर वही मायुसी।

राजोद से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट