Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश बिजली आउटसोर्स संगठन
तराना
आज मध्य प्रदेश बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारियों को महा ज्ञापन अभियान संपूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया गया।
इसी के तहत आज 25/09/2021 में भी आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन नहीं होने से आक्रोशित होकर 27 सितंबर 2021 से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल के विषय में तराना एस डी एम महोदय एवं बिजली विभाग के तराना कार्यपलन यंत्री महोदय को भारी संख्या में पहुंच कर ज्ञापन दिया।
आउटसोर्स कर्मचारियों में आक्रोश है कि 23 अगस्त को प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठक में ऊर्जा मंत्री द्वारा एक माह में आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में संविलियन किए जाने का आश्वासन दिया था जिसकी समयावधि 23 सितंबर 2021 को पूर्ण हो गई। 15 साल से सरकार के झूठे आश्वासन से आक्रोशित होकर अब बिजली आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं जिससे कि जिला उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। हम आपको बता दें कि इन्हीं आउटसोर्स कर्मचारियों के दम पर आज संपूर्ण मध्यप्रदेश की बिजली बिजली व्यवस्था टिकी हुई है और अगर यह हड़ताल पर जाते हैं तो कहीं ना कहीं बहुत बड़ी समस्या का सामना उज्जैन सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश को करना पड़ सकता है।
इस अवसर पर तराना डिवीजन समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।