Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एनएसयूआई विक्रम डेहरिया नेतृत्व में मुआवजा एवं मक्के के समर्थन मूल्य के लिए हर्रई तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

बटकाखापा हर्रई—एनएसयूआई के प्रभारी विक्रम डेहरिया के नेतृत्व में कई युवक और आसपास के सभी किसानों की उपस्थिति में हर्रई तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन,,, किसानों की समस्या को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जैसे की मुआवजा एवं मक्के के समर्थन मूल्य सरकार जनता के सामने रखे और बताएं कि मक्का इस वर्ष कितने रुपे कुंटल बिकेगा एवं इसके अलावा जो हर्रई ब्लॉक में बांझ फसल रह गई है उसका सरकार सर्वे कराए और जिन किसानों की फसल बिल्कुल पानी की कमी से क्षतिग्रस्त हो गई है उन्हें सरकार उचित मुआवजा का प्रावधान करें अगर मांगों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो हर्रई एनएसयूआई और कई किसान आगामी समय में करेंगे उग्र आंदोलन इसका जवाबदार होगा प्रशासन,, किसान फुलभान शाह रामकुमार शाह सरयाम सुभाष डेहरिया सरपंच सुखलाल कुमरे बारगी,तेंदुखेड़ा सरपंच बृजभान शाह कुमरे संतोष डेहरिया रामविलास परतेती मिथिलेश धुर्वे और भी कई ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास से आए सभी किसान उपस्थित रहे।

अमरवाड़ा से हरिओम नेमा की रिपोर्ट