Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

परेशान हो रही गरीब जनता, कलेक्टर से ध्यान देने की मांग

*कर्मचारियों के अप-डाउन से

जनपद पंचायत की व्यवस्था चौपट*

सिहोरा, । जनपद पंचायत कार्यालय सिहोरा में कार्यालय विगत काफी लंबे पद पंचायत सिहोरा समय से अराजकता का माहौल निर्मित है। गरीब जनता छोटे-छोटे कामों के लिए जनपद पंचायत कार्यालय के चक्कर काटती रहती है। जहां एक ओर जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति मुस्तैद रहने एवं आमजन की शिकायत का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दे चुके है।

परंतु लापरवाही के चलते जनपद पंचायत सिहोरा के अधीन आने वाले 60 ग्राम पंचायतों के ग्रामवासी अपने आवश्यक कार्य जैसे श्रमिक कार्ड बनवाना समग्र आईडी ट्रांसफर कराना समग्र आईडी में मुखिया का नाम बदलवाना संबल योजना के तहत विवाह सहायता मृत्यु अनुग्रह सहायता राशि व अन्य तमाम योजनाओं का लाभ व जानकारी पाने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा कर परेशान होते रहते है। जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की खाली कुर्सी कार्यालय की शोभा बढ़ाती रहती है।

नहीं होती कोई कार्यवाही

ग्रामीणों का कहना है की ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायतों में होने वाली अनियमितताओं की शिकायत सचिवों की लापरवाही निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार शासकीय राशि के बंदरबांट की लिखित शिकायत जनपद पंचायत में देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती

आधा स्टॉफ रहता है नदारत

ग्रामीणों का कहना है की जनपद पंचायत कार्यालय में भले ही तीन दर्जन कर्मचारी अधिकारी पदस्थ हैं परंतु आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली रहती हैं अधिकांश कर्मचारी जबलपुर से डेली अप डाउन कर रहे है जहां एक ओर जिला प्रशासन के निर्देश है की पदस्थापना क्षेत्र में अधिकारी कर्मचारी हेड क्वार्टर में निवास करें वहीं दूसरी ओर इस आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और यदी छोटे कर्मचारियों द्वारा इस बात को बड़े कर्मचारियों को इस बात को ध्यान दिलाया जाता है कि आप अप डाउन न करें यहां रहकर अपनी जनपद में सेवाएं दे तो बड़े अधिकारी द्वारा छोटे कर्मचारियों को दबाव बनाकर चुप करा दिया जाता है इस दिशा में जनपद के नागरिकों ने वरिष्ठ अधिकारियों से ध्यान देने की मांग की है।

संजय तिवारी की रिपोर्ट