गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सुबह 7:00 बजे हुआ हादसा
भिंड. गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस ग्वालियर से सवारियां भरकर बरेली के लिए रवाना हुई थी इसी दौरान गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार एक महिला और छह पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं घटना की सूचना के बाद कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया है







More Stories
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संभागीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह”देव धाम सिरसा घाटीगांव ग्वालियर