बरमंडल- बरमंडल में अतिक्रमण के खिलाफ पहली बड़ी कार्यवाही
से जहां ग्रामीणों सहित राहगीरों में हर्ष है वही अतिक्रमणकर्ताओ में हड़कंप मच गया। जिले के नवागत कलेक्टर पंकज कुमार जैन द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए तत्पश्चात प्रशासन ने हरकत में आकर रविवार दोपहर को शिक्षक क्वार्टर के सामने की दुकानों के अस्थाई टीन शेड हटवाएं। साथ ही रोड की दुसरी और अस्थाई दुकानों को भी हटाया। प्रशासनिक अमले ने पहले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी। जिस पर दुकानदारों ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटाया। रविवार को दोपहर में हुई कार्यवाही को प्रशासनिक अमले के नायब तहसीलदार रवि शर्मा, थाना प्रभारी बीएस वसुनिया, पटवारी राजेन्द्र सोनी,बीट प्रभारी गिलदार सिंह बघेल,रितेन्द् राजावत, मोहित सेन, दिनेश मारू,गट्टु, पुखराज, सहित श्रेत्र के सभी चोकिदार दल बल के साथ मौके पर बरसात के गिरते पानी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रही।
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा