Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के नाम सौंपा ज्ञापन ..

न्यूज 24x 7 इंडिया के लिए योगेश गुप्ता ✍️

बैतुल । सारणी .. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल संगठन ने पाथाखेड़ा चौकी में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन करके गोवंश तस्करी रोके जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के नाम एक ज्ञापन सौंपा है वही प्रखंड संयोजक लल्लन यादव एवं अध्यक्ष मधु जगदेव ने बताया है कि वर्तमान में घोड़ाडोंगरी और सारणी क्षेत्र में गोवंश तस्कर दिनदहाड़े गोवंश की तस्करी कर रहे हैं जानकारी के अनुसार पूरा मामला इस प्रकार है की शोभापुर कॉलोनी रहने वाले रामकिशोर पवार जब आज सुबह घूमने निकले शोभापुर स्टॉप के पास तेज गति से आ रही एक बाइक गाय से टकरा कर गिरी जिसमें की दो बैग भरकर गौ मांस सड़क पर बिखर गया । श्री पवार ने दोनों युवाओं को रोकने का प्रयास किया परंतु आपसी झड़प करके फरार हो गए। फोन पर सूचना देने पर करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री लक्ष्मी कांत पांडे एवं शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की भीड़ ने गौ मांस से भरे हुए बेग को घेर कर रखा हुआ था । डायल 100 मौके पर खड़ी थी। कुछ समय पश्चात चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे । उन्होंने टीम के साथ गोवंश से भरे दोनों बेगो को जप्त करके जांच के आदेश दिए। वही फिर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी जिला सह मंत्री चेतन गुप्ता जिला सह मंत्री लक्ष्मी कांत पांडे जिला उपाध्यक्ष सुनील भारद्वाज जी द्वारा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा धरना प्रदर्शन और ज्ञापन की रूपरेखा बनाई थी आपको बता दे । गोवंश तस्करी का तरीका बदल गया है गोवंश तस्कर द्वारा सड़कों पर बैठे हुए गोवंश को हकेलकर पिकअप, आयशर, टवेरा आदि गाड़ियों में भरकर गोवंश की तस्करी कर रहे हैं । एवं मोटरसाइकिल पर रखकर गोवंश की तस्करी की जा रही है और यह काम दिनदहाड़े तेजी से हो रहा है गोवंश की तस्करी अत्यंत निंदनीय है जनता मे रोष व्याप्त होता है।