Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

क्रेशर मार्किट से काली गिट्टी (पत्थर) का परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही करने पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार को ट्रक ड्राइवरों ने लिया आड़े हाथों वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल जानिए क्या है पूरा मामला…


ट्रक चालकों के दस्तावेज एवं परिवहन संबंधित कागजातों की जांच करने बिलौआ पहुंचे अनुभाग के एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा एवं तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार को ट्रक चालकों एवं मालिकों ने आड़े हाथों लिया है,और उनका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, मामला वाहन चालकों से की जा रही अवैध वसूली से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

ग्वालियर जिले की नगर परिषद बिलौआ क्रेशर मार्केट में ट्रक चालकों के दस्तावेजों एवं परिवहन संबंधित कागजों की जांच करने पहुंचे डबरा एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा एवं व्रत के तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार को ट्रक ड्राइवरों और मालिकों ने आड़े हाथों लिया है, ट्रक मालिकों ने एसडीएम तहसीलदार का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें ट्रक ड्राइवर और मालिक गाड़ियां रोकने पर एसडीएम और तहसीलदार से पहले नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा वाहनों से अस्थाई दखल के नाम पर की जा रही अवैध वसूली रुकवाने एवं कार्यवाही करने की बात कहते नजर आ रहे हैं, जिसमें एसडीएम भी लोगों के सवालों से कन्नी काटते एवं मामले मे समिति बनाकर जांच करने की बात कहते नजर आए हैं।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला ग्वालियर जिले की बिलौआ क्रेशर मार्केट में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों वाहनों से नगर परिषद ठेकेदार द्वारा अस्थाई दखल पथकर के नाम पर की जा रही अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है। जिसकी शिकायत भी ट्रक मालिकों ने नगर परिषद सीएमओ से लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तक को की है,उसके बाद भी नगर परिषद की अवैध वसूली पर किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिकायत कर्ताओं की बात माने तो एसडीएम तहसीलदार द्वारा नगर परिषद ठेकेदार को संरक्षण देने की बात कही जा रही है कहा जा रहा है, की अवैध बशूली की शिकायतों को दबाने के लिए ही एसडीएम तहसीलदार उल्टा ट्रक चालकों पर कार्यवाही करने आए थे, जिसका उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है,जिसमें एसडीएम खुलेआम अवैध वसूली करने वालों ठेकेदार पर कार्यवाही न करते हुए सिर्फ समिति बनाकर जांच करने की बात कह रहे है, और वाहन चालकों को बेवज़ह रोक कर परेशान किया जा रहा है।