*कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रशासन* एवं *पुलिस का संयुक्त अभियान*

आज दिनांक 22.11.2020 से प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
*जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर* के निर्देशानुसार प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त चार टीमें बनाई गई है जो की *लश्कर, ग्वालियर सिटी, झांसी रोड एवं मुरार के एसडीएम तथा सीएसपी* के मार्गदर्शन में कार्य करेंगी।
प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त उक्त चारों टीमों को आज *पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर* से *सांय 4 बजे* *एडीएम श्री किशोर कान्याल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्री पंकज पाण्डेय* द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त टीम बाजारों में दुकानदारों, ग्राहकों एवं आमजनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाने हेतु जागरूक करेंगी साथ ही *सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों* तथा *मास्क न पहनने वालों* के खिलाफ कार्यवाही भी करेंगी। इस अवसर पर उक्त क्षेत्र के एसडीएम एवं सीएसपी उपस्थित रहे।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..