-
राजोद थाने पर पुलिस बल बढ़ाने धार एसपी से मिले भाजपा नेता…
राजोद-राजोद थाना अंतान्तर्गत क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों एवं पुलिस बल की कमी से जूझते राजोद थाने में पुलिस बल बढ़ाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि थाना राजोद अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस बल की भारी कमी के चलते चोरी की वारदातों में निरंतर इजाफा हो रहा है। राजोद थाने पर निर्धारित स्टाफ में चार सहायक उप निरीक्षक, चार प्रधान आरक्षक तथा पांच आरक्षक की कमी है। राजोद क्षेत्र बड़ा होने व पुलिस बल की कमी के चलते वारदातों में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। दीपक फेमस ने राजोद थाने पर खाली पदों पर पुलिस बल नियुक्त करने व अतिरिक्त बल लगाने को लेकर एक निखित आवेदन दिया है। उपरोक्त सन्दर्भ में मुलाकात पर धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने भरोसा दिलाया है कि अतिशीघ्र राजोद थाने पर तय पदानुसार पुलिस बल तैनात किया जा कर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की बात कही है साथ ही कहा है कि पूर्व में हुई चोरियों का भी एक दो दिन में खुलासा किया जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, जनपद प्रतिनिधि हीरालाल मदारिया, मंडल महामंत्री सुनील वसुनिया मौजूद थे।
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है