Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अम्बाह अनुभाग में चलेगा राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण अभियान…अनुविभागीय अधिकारी राजीव समाधिया ने दोनो तहसीलों के राजस्व कर्मचारियों को दिए निर्देश..अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह राजीव समाधिया द्वारा तहसील अम्बाह और पोरसा

अम्बाह अनुभाग में चलेगा राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण अभियान…अनुविभागीय अधिकारी राजीव समाधिया ने दोनो तहसीलों के राजस्व कर्मचारियों को दिए निर्देश..अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह राजीव समाधिया द्वारा तहसील अम्बाह और पोरसा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक और पतवरियो की मीटिंग जनपद पंचायत अम्बाह के मीटिंग हाल में ली गई।जिनमे सभी कर्मचारियों को राजस्व रिकॉर्ड में हुई त्रुटियों, अमल से छुटी हुई नामांतरण पंजियो, छुटे हुए सर्वे नंबरो, रिक्त सर्वे नंबरो, फौती नामांतरण का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।राजस्व रिकॉर्ड में हुई इन त्रुटियों के कारण कई कृषक सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, ऋण पुस्तिका, खाद, उपार्जन आदि का फायदा नहीं ले पा रहे है।इसी तारतम्य में प्रदेश सरकार द्वारा 01 नवंबर से 15 नवंबर तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।राजस्व पखवाड़े में किये जाने वाले सभी कार्यो से अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तहसील अम्बाह और पोरसा के सभी पतवरियो को अवगत कराया गया।साथ ही सभी कार्यों को निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए गए।मीटिंग में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा की गई।अनुविभागीय अधिकारी राजीव समाधिया द्वारा सख्त निर्देश दिये गए कि कोई भी कृषक इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ना रहे।मीटिंग से अनुपस्थित रहने वाले 5 पतवरियो का 15 दिवस का वेतन और 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी द्वारा तहसीलदारों को दिए गए।साथ ही अन्य कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि यदि कार्य समय सीमा में पूरा नही हुआ तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जयगी।मीटिंग में राजस्व विभाग के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सभी उपस्थित थे।