Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सीहोर से किरण रांका की रिपोर्ट

सीहोर पुलिस को बड़ी सफलता,फिल्मी स्टाइल में पकड़ी 15 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब

शराब की यह बोतलें नामी कंपनियों और ब्रांड की हैं, जिनकी कीमत लगभग 16 लाख रुपए आंकी जा रही है


सीहोर जिले की जावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।जावर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है बरामद की गई शराब में नामी कंपनियों की शराब भी शामिल है। जिसकी कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 107 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। पिछले कई दिनों से अवैध शराब को पकडने पुलिस युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है।इसी अभियान के तहत जिले की जावर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भोपाल की तरफ से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब इंदौर की तरफ लाई जा रही है जिसके बाद जावर पुलिस सक्रिए हो गई ।
जिसके बाद पुलिस की टीम जावर जोड़ स्थित क्षेत्र में तैनात हो गयी।
जैसे ही मुखबिर द्वारा बताए गया पिकअप वाहन भोपाल की तरफ से आता दिखा,पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चालक ने पुलिस की चेतावनी को अनसुना करते हुए
भागने का प्रयास किया लेकिन थाना प्रभारी मदन इवने और उनकी पुलिस टीम ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया लेकिन ड्राइवर भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो इसमें अंग्रेजी शराब की 107 पेटियां पाई गई।शराब की यह बोतलें नामी कंपनियों जिसमें रॉयल स्टैज आर सेशन , ब्लेंडर प्राइड, रॉयल चैलेंज ,ब्लैक एंड व्हाइट ,बेट, बैगपाइपर, ब्लैक डॉग आदि की कीमती 15 लाख 83 हजार 800 रुपए एवं साढ़े चार लाख रुपए की बोलेरो जीप पकड़ने में सफलता मिली है। अंधेरे का लाभ उठाकर अवैध शराब का परिवहन कर रहे लोग फरार हो गए।
खेर अब पुलिस के लिए यह जांच का विषय है कि बड़ी संख्या में पकड़ी गई यह अंग्रेजी शराब की पेटियों कहा जा रही थी और जिस वाहन में यह शराब की पेटियां परिवहन की जा रही थी ऊक्त वाहन मालिक कौन है….
लिहाजा जावर छेत्र में अवैध शराब का धंधा लंबे समय से चल रहा है।